Skip to content
Wednesday, May 20, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक 25 जून से शुरू हो चुकी है मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चुनाव तहसीलदार सरकारी अस्पतालों पर गंभीर आरोप इलाज में लापरवाही से युवक की आंख की रोशनी गई, जांच पर भी उठे सवाल SIR पर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बड़ी बैठक, मनीष तिवारी के साथ HS लकी भी डटे पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने का दावा, गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का ऐलान तरुण चुग मोहाली में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, 2021 से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं विदेशी गैंगस्टरों का मॉड्यूल बेनकाब AGTF और पुलिस की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद शिकायत निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं DC का सख्त संदेश गांव बलौंगी में हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स 3 मई को मोहाली में Livasa Hospitals का एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर शुरू, मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

25 जून से शुरू हो चुकी है मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चुनाव तहसीलदार

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 19 मई।जिला चुनाव कार्यालय, एसएएस नगर के चुनाव तहसीलदार संजय कुमार ने जिले की मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया संबंधी जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 25 जून 2026 से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किए जाएंगे।चुनाव तहसीलदार ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2003 को पात्रता तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक जमा करवाई जा सकेंगी। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।बैठक में आम आदमी पार्टी के बहादर सिंह चहल, बहुजन समाज पार्टी के हरकादास धालीवाल, कांग्रेस पार्टी के बुद्ध राम सहित चुनाव विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.