Skip to content
Tuesday, June 9, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक 25 जून से शुरू हो चुकी है मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चुनाव तहसीलदार सरकारी अस्पतालों पर गंभीर आरोप इलाज में लापरवाही से युवक की आंख की रोशनी गई, जांच पर भी उठे सवाल SIR पर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बड़ी बैठक, मनीष तिवारी के साथ HS लकी भी डटे पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने का दावा, गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का ऐलान तरुण चुग मोहाली में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, 2021 से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं विदेशी गैंगस्टरों का मॉड्यूल बेनकाब AGTF और पुलिस की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद शिकायत निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं DC का सख्त संदेश गांव बलौंगी में हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स 3 मई को मोहाली में Livasa Hospitals का एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर शुरू, मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने का दावा, गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का ऐलान तरुण चुग

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

प्राइम टुडे न्यूज़ 25 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh ने पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हालात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी और प्रदेश को गैंगस्टरवाद और अपराध से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा।
तरुण चुग ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब में तेजी से बढ़ रहे गैंगस्टर नेटवर्क और फिरौती मांगने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून का राज हर हाल में स्थापित किया जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। चुग ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर किसानों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कृषि से जुड़े संकटों को दूर करने के लिए ठोस और प्रभावी नीतियां लागू की जाएंगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।चुग के इस बयान को पंजाब की राजनीति में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में सियासी माहौल को और गर्मा सकता है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.