Skip to content
Friday, June 5, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक 25 जून से शुरू हो चुकी है मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चुनाव तहसीलदार सरकारी अस्पतालों पर गंभीर आरोप इलाज में लापरवाही से युवक की आंख की रोशनी गई, जांच पर भी उठे सवाल SIR पर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बड़ी बैठक, मनीष तिवारी के साथ HS लकी भी डटे पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने का दावा, गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का ऐलान तरुण चुग मोहाली में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, 2021 से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं विदेशी गैंगस्टरों का मॉड्यूल बेनकाब AGTF और पुलिस की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद शिकायत निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं DC का सख्त संदेश गांव बलौंगी में हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स 3 मई को मोहाली में Livasa Hospitals का एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर शुरू, मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

मोहाली में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, 2021 से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

प्राइम टुडे न्यूज़ मोहाली क्षेत्र में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ब्लॉक खरड़ के गांव पल्लनपुर की निवासी रेशमा ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से लगातार शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।रेशमा के अनुसार, पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा होने से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि गांव के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार बीडीओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।रेशमा का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी अपनी ड्यूटी निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब 2021 में कब्जा शुरू हुआ था, तभी उन्होंने विभाग को सूचित कर जांच की मांग की थी। इसके बाद भी कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन हर बार मामले को टाल दिया गया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीडीओ और एसडीएम खरड़ सहित कई अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद किसी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई नहीं की, जिससे कब्जाधारियों के हौसले बढ़ते गए।हाईकोर्ट के आदेश भी रहे बेअसर रेशमा ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने संबंधित पंचायत और बीडीपीओ को एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जा हटाकर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद न तो पंचायत और न ही बीडीपीओ की ओर से कोई कार्रवाई की गई।
उन्होंने यह भी बताया कि गली में हुए अवैध कब्जे के कारण पानी का रुख उनके घर की ओर मुड़ गया है, जिससे उनके घर को नुकसान हो रहा है।रेशमा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह उच्च अधिकारियों और अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगी।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.