Skip to content
Wednesday, March 18, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हिमाचल रोडवेज बस से टकराई स्कॉर्पियो, ड्राइवर गंभीर 37 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में SBI के पूर्व क्लर्क पर सख्ती, मोहाली CBI कोर्ट ने जारी किए ओपन डेटेड NBW चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में भीषण आग, मची अफरा-तफरी सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर को 8 गोलियां मारकर हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने बरसाई गोलियां प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में टूल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जोर, उत्पादकता, गुणवत्ता और लागत नियंत्रण पर दिया गया बल निवेश पंजाब सम्मेलन 2026 निजी अस्पताल 20% बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित करें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट ‘पार्ट्स से प्लेटफॉर्म’ की ओर बढ़ रहा पंजाब का साइकिल उद्योग, ई-बाइक्स से वैश्विक बाजार में बड़ी छलांग की तैयारी निवेश पंजाब सम्मेलन ‘आइडिया टू इम्पैक्ट’ सत्र में स्टार्टअप हब के रूप में उभरते पंजाब पर मंथन कैम्बवाला में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर का 31वां वार्षिक उत्सव 14–15 मार्च को, जागरण और भंडारे का आयोजन “चंडीगढ़ प्रशासन में भ्रष्टाचार का आरोप 26 साल से रजिस्टर्ड इंजीनियर ने भुगतान और एनलिस्टमेंट में अनियमितताओं पर उठाए सवाल

37 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में SBI के पूर्व क्लर्क पर सख्ती, मोहाली CBI कोर्ट ने जारी किए ओपन डेटेड NBW

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 18 मार्च 2026(prime today news) पंजाब मोहाली की विशेष CBI अदालत ने 37 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की न्यू रेलवे रोड शाखा, जालंधर के पूर्व क्लर्क नवीन कुमार जैन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए ओपन डेटेड (बिना तारीख वाले) गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।नवीन कुमार जैन के खिलाफ 21 अगस्त 1989 को CBI की एंटी करप्शन ब्रांच, चंडीगढ़ ने केस दर्ज किया था। उन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे थे। मामले में IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 477 के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई थीं।2 दिसंबर 1994 को विशेष न्यायाधीश CBI, पटियाला ने उन्हें दोषी करार दिया था। इसके बाद आरोपी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दायर की, जिसे 9 सितंबर 2010 को खारिज कर दिया गया। बैंक कर्मचारी होने के कारण उन्हें प्रोबेशन का लाभ भी नहीं मिला।सजा काटने के लिए अदालत में आत्मसमर्पण न करने पर 16 अप्रैल 2013 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।हाल ही में CBI के उप पुलिस अधीक्षक द्वारा दायर आवेदन पर सुनवाई करते हुए मोहाली कोर्ट ने माना कि आरोपी की उपस्थिति सामान्य तरीके से सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। इसी के चलते अदालत ने ओपन डेटेड नॉन-बेलेबल वारंट जारी करने का आदेश दिया। मामले से संबंधित दस्तावेज अब रिकॉर्ड रूम में भेज दिए गए हैं।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.