Skip to content
Tuesday, June 9, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक 25 जून से शुरू हो चुकी है मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चुनाव तहसीलदार सरकारी अस्पतालों पर गंभीर आरोप इलाज में लापरवाही से युवक की आंख की रोशनी गई, जांच पर भी उठे सवाल SIR पर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बड़ी बैठक, मनीष तिवारी के साथ HS लकी भी डटे पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने का दावा, गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का ऐलान तरुण चुग मोहाली में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, 2021 से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं विदेशी गैंगस्टरों का मॉड्यूल बेनकाब AGTF और पुलिस की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद शिकायत निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं DC का सख्त संदेश गांव बलौंगी में हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स 3 मई को मोहाली में Livasa Hospitals का एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर शुरू, मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हिमाचल रोडवेज बस से टकराई स्कॉर्पियो, ड्राइवर गंभीर

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 18 मार्च 2026(prime today news) चंडीगढ़ में मंगलवार को सेक्टर-38 लाइट पॉइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज की बस और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के कारण सेक्टर-38 लाइट पॉइंट पर काफी दूर तक जाम लग गया। पुलिस की 2-3 पीसीआर गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सामान्य किया गया। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अमन ने बताया कि घायल उसका चाचा किशोर कुमार है, जो फाइनेंस का काम करता है और ड्डूमाजरा कॉलोनी में रहता है। वह किसी काम से जा रहा था, तभी सामने से आ रही हिमाचल नंबर की बस ने टक्कर मार दी।अमन के अनुसार, स्कॉर्पियो कार करीब 3 महीने पहले ही खरीदी गई थी, जो इस हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.