Skip to content
Tuesday, June 9, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक 25 जून से शुरू हो चुकी है मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चुनाव तहसीलदार सरकारी अस्पतालों पर गंभीर आरोप इलाज में लापरवाही से युवक की आंख की रोशनी गई, जांच पर भी उठे सवाल SIR पर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बड़ी बैठक, मनीष तिवारी के साथ HS लकी भी डटे पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने का दावा, गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का ऐलान तरुण चुग मोहाली में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, 2021 से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं विदेशी गैंगस्टरों का मॉड्यूल बेनकाब AGTF और पुलिस की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद शिकायत निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं DC का सख्त संदेश गांव बलौंगी में हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स 3 मई को मोहाली में Livasa Hospitals का एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर शुरू, मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

“चंडीगढ़ प्रशासन में भ्रष्टाचार का आरोप 26 साल से रजिस्टर्ड इंजीनियर ने भुगतान और एनलिस्टमेंट में अनियमितताओं पर उठाए सवाल

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026 प्राइम टुडे न्यूज़ वीनस इलेक्ट्रिकल के संचालक इंजीनियर मदन गोयल ने चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी फर्म पिछले 26 वर्षों से चंडीगढ़ प्रशासन में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एनलिस्टमेंट (सूचीबद्ध) नहीं किया गया।मदन गोयल के अनुसार कई ऐसे लोगों की एनलिस्टमेंट कर दी गई जो पात्र (एलिजिबल) भी नहीं थे, जबकि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि वह ऑनलाइन फीस भी जमा कर चुके हैं और इसकी रसीद भी अधिकारियों को दिखा चुके हैं, लेकिन विभाग का कहना है कि फीस अभी सर्वर में रिफ्लेक्ट नहीं हो रही है। गोयल का कहना है कि अगर सर्वर में तकनीकी समस्या है तो इसमें उनका क्या कसूर है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अधिकारी डेपुटेशन पर आकर वर्षों से एक ही विभाग में काम कर रहे हैं और पूरे सिस्टम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उनके अनुसार विभाग में काम कराने के लिए “मोटा पैसा” मांगा जाता है।मदन गोयल ने यह भी कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ आए थे, उस दौरान उनसे करीब 14–15 लाख रुपये का काम करवाया गया, लेकिन उस काम का भुगतान अब तक नहीं किया गया।उन्होंने बताया कि अपनी समस्या को लेकर वह अब तक 51 बार ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेज चुके हैं, लेकिन किसी भी ई-मेल का जवाब नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.