Skip to content
Tuesday, June 9, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक 25 जून से शुरू हो चुकी है मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चुनाव तहसीलदार सरकारी अस्पतालों पर गंभीर आरोप इलाज में लापरवाही से युवक की आंख की रोशनी गई, जांच पर भी उठे सवाल SIR पर चंडीगढ़ में कांग्रेस की बड़ी बैठक, मनीष तिवारी के साथ HS लकी भी डटे पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने का दावा, गैंगस्टरवाद पर सख्त कार्रवाई का ऐलान तरुण चुग मोहाली में पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, 2021 से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं विदेशी गैंगस्टरों का मॉड्यूल बेनकाब AGTF और पुलिस की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, हथियार बरामद शिकायत निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं DC का सख्त संदेश गांव बलौंगी में हज़रत साबिर पाक कलियरी का दूसरा सालाना उर्स 3 मई को मोहाली में Livasa Hospitals का एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर शुरू, मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर को 8 गोलियां मारकर हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने बरसाई गोलियां

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 18 मार्च 2026 (प्राइम टुडे न्यूज़) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह जिम से बाहर निकल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने आते ही प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 8 गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद उसके साथियों ने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर PGI चंडीगढ़ ले जाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।यह वारदात शहर के एक प्रमुख और व्यस्त इलाके में हुई है, जहां कई बड़े संस्थान और दफ्तर स्थित हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.