Skip to content
Friday, March 20, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
कनाडा इमिग्रेशन फ्रॉड दोषी करार गुरप्रीत सिंह ने सरकार पर ही ठोका केस, सजा से पहले मामला स्टे मोहाली के Ivy Hospital पर 45 लाख का जुर्माना, मेडिकल लापरवाही से 19 वर्षीय छात्रा की मौत चंडीगढ़ में सैलून मालिक से 1 करोड़ की फिरौती की मांग, गैंगस्टर बनकर दी धमकी नगर निगम टीम पर हमले के आरोपियों को मिली जमानत चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हिमाचल रोडवेज बस से टकराई स्कॉर्पियो, ड्राइवर गंभीर 37 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में SBI के पूर्व क्लर्क पर सख्ती, मोहाली CBI कोर्ट ने जारी किए ओपन डेटेड NBW चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में भीषण आग, मची अफरा-तफरी सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर को 8 गोलियां मारकर हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने बरसाई गोलियां प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में टूल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जोर, उत्पादकता, गुणवत्ता और लागत नियंत्रण पर दिया गया बल निवेश पंजाब सम्मेलन 2026 निजी अस्पताल 20% बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित करें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

मोहाली के Ivy Hospital पर 45 लाख का जुर्माना, मेडिकल लापरवाही से 19 वर्षीय छात्रा की मौत

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाबी 20 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़) पंजाब चंडीगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने मोहाली के Ivy Hospital और उसके तीन डॉक्टरों को गंभीर मेडिकल लापरवाही का दोषी ठहराते हुए कुल 45 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह मामला 19 वर्षीय गुरप्रीत कौर की मौत से जुड़ा है, जो बीकॉम की छात्रा थी और भविष्य में IAS बनने का सपना देखती थी।जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2021 को गुरप्रीत को दस्त और अन्य लक्षणों के चलते Government Hospital Sector 16 में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 20 दिसंबर को उसे Ivy Hospital, मोहाली रेफर किया गया, जहां 22 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।राज्य आयोग ने पाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई। मरीज को लगाया गया सेंट्रल वेनस कैथेटर गलत जगह लगाया गया था, जिसका करीब 32 घंटे तक पता नहीं चला। ICU प्रोटोकॉल के तहत इसकी तुरंत जांच जरूरी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिससे इलाज प्रभावित हुआ और मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई।इसके अलावा, डेंगू टेस्ट कराने में भी देरी की गई। सुबह सलाह देने के बावजूद सैंपल 5 घंटे बाद लिया गया और रिपोर्ट आने में भी देर हुई। इस दौरान प्लेटलेट्स तेजी से गिरकर 72,000 से 22,000 तक पहुंच गए, लेकिन सही तरीके से मॉनिटरिंग और इलाज नहीं किया गया।आयोग ने अस्पताल पर 10 लाख रुपये, डॉ. गुरप्रीत सिंह बबरा पर 10 लाख, जबकि डॉ. चेतन गोयल और डॉ. राजीव धुनना पर 12.5-12.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही 40 हजार रुपये मुकदमे की लागत भी देने का आदेश दिया गया है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.