Skip to content
Friday, March 20, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
कनाडा इमिग्रेशन फ्रॉड दोषी करार गुरप्रीत सिंह ने सरकार पर ही ठोका केस, सजा से पहले मामला स्टे मोहाली के Ivy Hospital पर 45 लाख का जुर्माना, मेडिकल लापरवाही से 19 वर्षीय छात्रा की मौत चंडीगढ़ में सैलून मालिक से 1 करोड़ की फिरौती की मांग, गैंगस्टर बनकर दी धमकी नगर निगम टीम पर हमले के आरोपियों को मिली जमानत चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हिमाचल रोडवेज बस से टकराई स्कॉर्पियो, ड्राइवर गंभीर 37 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में SBI के पूर्व क्लर्क पर सख्ती, मोहाली CBI कोर्ट ने जारी किए ओपन डेटेड NBW चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में भीषण आग, मची अफरा-तफरी सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर को 8 गोलियां मारकर हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने बरसाई गोलियां प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में टूल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जोर, उत्पादकता, गुणवत्ता और लागत नियंत्रण पर दिया गया बल निवेश पंजाब सम्मेलन 2026 निजी अस्पताल 20% बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित करें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ में सैलून मालिक से 1 करोड़ की फिरौती की मांग, गैंगस्टर बनकर दी धमकी

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में एक सैलून मालिक को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल कर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।सैलून मालिक के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:43 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लक्की पटियाल बताया और कहा कि उसे उनके कारोबार की पूरी जानकारी है। आरोपी ने सीधे तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग करते हुए पैसे न देने पर परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।जब सैलून मालिक ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने दबाव बनाते हुए 50 लाख रुपये तुरंत और बाकी 50 लाख रुपये बाद में देने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो अंजाम बहुत बुरा होगा।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। डीएसपी साउथ और थाना सेक्टर-34 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विदेशी नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।गौरतलब है कि शहर में हाल ही में गोलीबारी और हत्या की घटनाओं के बाद यह तीसरी बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.