Skip to content
Friday, March 13, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
कैम्बवाला में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर का 31वां वार्षिक उत्सव 14–15 मार्च को, जागरण और भंडारे का आयोजन “चंडीगढ़ प्रशासन में भ्रष्टाचार का आरोप 26 साल से रजिस्टर्ड इंजीनियर ने भुगतान और एनलिस्टमेंट में अनियमितताओं पर उठाए सवाल चंडीगढ़ प्रशासन में ‘संवेदनशील’ पदों पर लंबे समय से जमे अधिकारी, संसद में उठा मुद्दा ईरान इजराइल तनाव के बीच हाई लेवल मीटिंग, जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्प संपर्क तरनतारन में ग्रामीणों ने 3 लुटेरों को पकड़ा, ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया; वीडियो वायरल Arvind Kejriwal ने Golden Temple में टेका माथा, बोले अदालत ने सभी आरोप खारिज किए Hardeep Singh Puri का बयान देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित चौंकाने वाला बयान LPG अफवाह फैलाने वालों पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं कुछ लोग ईरान युद्ध के असर से खाद्य तेल महंगा सरसों व रिफाइंड 30 रुपये, पॉम ऑयल 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा न्यूक्लियर इमरजेंसी में काम आने वाली दवा ‘प्रशियन ब्लू’ की खाड़ी देशों में बढ़ी मांग, चंडीगढ़ की कंपनी से 1 करोड़ कैप्सूल की पूछताछ

कैम्बवाला में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर का 31वां वार्षिक उत्सव 14–15 मार्च को, जागरण और भंडारे का आयोजन

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के गांव कैम्बवाला (यू.टी.) चंडीगढ़ स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, धर्मशाला एवं गौशाला में 31वां वार्षिक उत्सव 14 और 15 मार्च 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी कैम्बवाला ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को परिवार सहित इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।मंदिर कमेटी के अनुसार शनिवार 14 मार्च को शाम 7 बजे ज्योति प्रचंड की जाएगी, जिसके बाद रात 8 बजे से 11 बजे तक बाबा जी का जागरण आयोजित होगा। इस दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था सेक्टर-37 चंडीगढ़ निवासी अनुराग शर्मा द्वारा करवाई जाएगी।रविवार 15 मार्च को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक मूर्ति स्नान का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक धूने की पूजा तथा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भजन-संकीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारा कालका निवासी आशुतोष द्वारा लगाया जाएगा।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लाइट और टेंट की सेवा गुप्ता कैटरर, पिंजौर (हरियाणा) द्वारा प्रदान की जाएगी। श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए 98725-58322, 98728-99813, 99141-94600, 62806-06699 और 76963-54969 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.