दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 मोहाली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उभरती पंजाबी गायिका विभ सिद्धू के नए गीत “भाभी” का पोस्टर जारी किया गया। इस मौके पर सांसद मलविंदर सिंह कंग और प्रसिद्ध शख्सियत बाबू सिंह मान मर्हाड़ांवाला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने पूरी टीम को इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी और गीत की सफलता की कामना की।इस गीत के बोल जाने-माने गीतकार हरप्रीत सेखों द्वारा लिखे गए हैं, जबकि इसका संगीत सिनेमैक्स लैब्स (लक्ष) ने तैयार किया है। गीत को आधुनिक संगीत के साथ पारंपरिक रंग देने की कोशिश की गई है, जिससे यह दर्शकों को खासा पसंद आने की उम्मीद है।
गीत “भाभी” में मुख्य भूमिका पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री राज धालीवाल ने निभाई है। उनके साथ सरताज सिद्धू, हरप्रीत सेखों, भुपिंदर सिंह, सिमरन वड़ैच और रोबिन ने भी अहम भूमिकाएं अदा की हैं। सभी कलाकारों के अभिनय से गीत को और अधिक आकर्षक बनाया गया है।इस गीत का निर्देशन बॉबी बाजवा ने किया है, जिन्होंने इसे एक अलग और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। यह गीत बलविंदर सिंह और अर्श नागरा की ‘वेवकानो म्यूजिक’ कंपनी के बैनर तले 10 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा।इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में इकबाल सिंह चीमा (पंजाब फिल्मसिटी) और गुरविंदर सिंह बाहरा (रियात-बाहरा यूनिवर्सिटी) का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में तलजिंदर नागरा ने मीडिया और उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।
उभरती पंजाबी गायिका विभ सिद्धू के नए गीत ‘भाभी’ का पोस्टर रिलीज
Listen to News
Click play to hear this story
