Skip to content
Monday, April 6, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
उभरती पंजाबी गायिका विभ सिद्धू के नए गीत ‘भाभी’ का पोस्टर रिलीज मोहाली में व्यापारियों की समस्याओं पर सख्त रुख डिप्टी कमिश्नर ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मोहाली में बस स्टैंड के पास कीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश, इलाके में तनाव वार्ड 29 में 24 घंटे का मंडल प्रशिक्षण वर्ग 4 अप्रैल से, संगठन सशक्त करने पर रहेगा फोकस कनाडा इमिग्रेशन फ्रॉड दोषी करार गुरप्रीत सिंह ने सरकार पर ही ठोका केस, सजा से पहले मामला स्टे मोहाली के Ivy Hospital पर 45 लाख का जुर्माना, मेडिकल लापरवाही से 19 वर्षीय छात्रा की मौत चंडीगढ़ में सैलून मालिक से 1 करोड़ की फिरौती की मांग, गैंगस्टर बनकर दी धमकी नगर निगम टीम पर हमले के आरोपियों को मिली जमानत चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हिमाचल रोडवेज बस से टकराई स्कॉर्पियो, ड्राइवर गंभीर 37 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में SBI के पूर्व क्लर्क पर सख्ती, मोहाली CBI कोर्ट ने जारी किए ओपन डेटेड NBW

मोहाली में बस स्टैंड के पास कीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश, इलाके में तनाव

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

प्राइम टुडे न्यूज़ 6 मार्च 2026 मोहाली के दाऊ साहिब इलाके में बस स्टैंड के नजदीक स्थित कीमती जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन की बढ़ती कीमत के चलते कुछ लोगों द्वारा उस पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।जमीन के मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि दाऊ साहिब के पास स्थित उनकी लगभग ढाई से तीन कनाल जमीन पर काफी समय से कुछ लोगों की नजर थी। उन्होंने बताया कि पिछले रविवार दोपहर विक्रम सिंह उर्फ विक्की और उसके साथियों ने जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से जेसीबी मशीन लाकर काम शुरू कर दिया।गुरमीत सिंह के अनुसार, इस दौरान उनकी जमीन पर बनी सब्जी की दुकान को भी तोड़ दिया गया, जो उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन थी। उन्होंने इसे उनके जीवन यापन पर सीधा हमला बताया।उन्होंने आगे बताया कि कई साल पहले यह जमीन एक अमीर परिवार द्वारा एक दलित परिवार को दान में दी गई थी और इसके सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उनका आरोप है कि विक्रम सिंह विक्की ने कुछ पटवारियों की मदद से दो दुकानों वाली जगह की रजिस्ट्री करवा ली है, जबकि जिस खसरा नंबर पर रजिस्ट्री हुई है, वह गांव रामगढ़ से संबंधित है, लेकिन कब्जा उनकी जमीन पर किया जा रहा था।
गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और धक्कामुक्की की गई तथा बाहर के लोगों को बुलाकर माहौल और खराब किया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विक्रम सिंह और उसके साथियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात के आरोप भी लगाए।गुरमीत सिंह ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हुए नुकसान की भरपाई की जाए। उन्होंने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह से भी हस्तक्षेप की अपील की है।इस घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से जमीन विवादों को जल्द सुलझाने की मांग की है।वहीं दूसरी तरफ विक्रम सिंह विक्की ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने कोई अवैध कब्जा नहीं किया, बल्कि वे अपनी जमीन पर ही निर्माण कर रहे थे। उनका कहना है कि विवाद दूसरी तरफ से शुरू किया गया।इस संबंध में बिलोंगी थाने के एसएचओ ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया गया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में फिर झगड़ा शुरू हो गया। इसके चलते भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 172 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों को दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है और जांच के बाद ही असली मालिक का पता लगाया जाएगा।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.