Skip to content
BREAKING
HMT पिंजौर वन में अवैध कटाई का भंडाफोड़, यमुनानगर के 5 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप और औजार बरामद

बीकानेर में स्कूल के पहले दिन 4 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची सर्जरी की तैयारी

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

राजस्थान 26 फरवरी 2026 प्राइम टुडे न्यूज़ राजस्थान के बीकानेर जिले के ऊपनी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल सरकारी स्कूल में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल के पहले ही दिन 4 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे के सिर की चमड़ी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, कान काट लिया गया और शरीर पर गहरे जख्म आए।घायल बच्चे रामू (4), पुत्र रामप्रताप सिद्ध, को तुरंत परिजन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज संबद्ध पीबीएम अस्पताल (पीबीएम) लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर है और सिर की चमड़ी के लिए प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी।भाई के साथ पहली बार गया था स्कूलरामू मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। करीब डेढ़ घंटे कक्षा में बैठने के बाद वह बाहर ग्राउंड में चला गया। इसी दौरान स्कूल का मुख्य गेट खुला था, जिससे कुत्तों का झुंड अंदर घुस आया और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार और कुत्तों के भौंकने की आवाज स्कूल स्टाफ तक नहीं पहुंची। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।लंबा चलेगा इलाज, बार-बार सर्जरी संभवपीबीएम ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. एल.के. कपिल के अनुसार बच्चे के सिर पर गंभीर घाव हैं। स्किन ग्राफ्टिंग के लिए पहले घावों को कई बार साफ किया जाएगा, फिर प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। पूरी तरह ठीक होने में करीब एक साल तक का समय लग सकता है और कई चरणों में सर्जरी करनी पड़ सकती है।पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. एम.एल. काजला ने बताया कि जहां-जहां कुत्तों ने नोचा है, वहां सर्जिकल उपचार जरूरी होगा, खासकर सिर की चमड़ी को दोबारा तैयार करने के लिए विशेष प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी।ग्रामीणों में आक्रोश, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोपघटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि मुख्य गेट खुला क्यों था, वहां गार्ड क्यों नहीं था और बच्चा कक्षा से बाहर कैसे निकल गया। ग्रामीणों का कहना है कि ये कुत्ते पहले भी पशुओं और एक अन्य बच्चे पर हमला कर चुके हैं।स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष मीणा ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि गेट के आसपास हिंसक कुत्तों की शिकायत पहले भी की गई थी। मामले की सूचना प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी गई

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered to your inbox.