प्राइम टीवी न्यूज़ 5 मार्च 2026 इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई देशों के यात्री दुबई में फंस गए हैं। ऐसे मुश्किल हालात में बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने दुबई में फंसे लोगों को मुफ्त में रहने की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि युद्ध जैसी स्थिति के कारण कई यात्री दुबई में फंस गए हैं और उन्हें रहने की जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में यदि कोई भी व्यक्ति वहां फंसा हुआ है और उसे सुरक्षित ठहरने की जरूरत है, तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त ठहरने की व्यवस्था करवाई जा रही है।अभिनेता ने स्पष्ट किया कि इस मदद के लिए किसी तरह की शर्त नहीं रखी गई है। चाहे व्यक्ति भारत का नागरिक हो या किसी अन्य देश से जुड़ा हो, जरूरत पड़ने पर सभी को समान रूप से सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल सिर्फ इंसानियत के नाते की जा रही है।सोनू सूद ने लोगों से अपील की कि यदि वे या उनका कोई परिचित दुबई में फंसा हुआ है और उसे रहने की व्यवस्था नहीं मिल रही है, तो वे इंस्टाग्राम पर @dugastaproperties को संदेश भेज सकते हैं। इसके बाद जरूरतमंद लोगों के लिए सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था करवाई जाएगी।कोरोना महामारी के समय भी सोनू सूद ने लाखों लोगों की मदद कर देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई थी। एक बार फिर संकट की घड़ी में उनका यह कदम लोगों के लिए राहत की उम्मीद बनकर सामने आया है।
दुबई में फंसे लोगों के लिए आगे आए सोनू सूद, मुफ्त ठहरने की सुविधा देने का ऐलान
Listen to News
Click play to hear this story
