Skip to content
Thursday, March 5, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

एस ए एस नगर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण शुरू, अभिभावकों से बेटियों को टीका लगवाने की अपील

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 5 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा ने बताया कि यह टीका 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जा रहा है। यानी जिन लड़कियों का 14वां जन्मदिन हो चुका है और 15वां अभी बाकी है, वे इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में भारत सरकार और पंजाब सरकार की ओर से इस टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह टीका निजी अस्पतालों में काफी महंगी कीमत पर उपलब्ध है, जबकि सरकारी अस्पतालों में इसे बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण अभियान लगभग 90 दिनों तक चलेगा। टीका लगवाने के लिए लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना आवश्यक होगा, ताकि सही पहचान और पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके।अधिकारियों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है, जबकि भारत में यह दूसरा सबसे सामान्य कैंसर माना जाता है। यह गंभीर बीमारी मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण के कारण होती है, जो महिलाओं की बच्चेदानी के निचले हिस्से को प्रभावित करता है।
सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए समय पर एचपीवी का टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर किया गया टीकाकरण इस बीमारी से बचाव का प्रभावी उपाय है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.