Skip to content
Monday, March 9, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंजाब विधानसभा में हंगामा प्रश्न शामिल न होने पर बाजवा के आरोप, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी ‘सबका साथ, सबका विकास’ विषय पर वेबिनार को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यटन पर होगी चर्चा खाड़ी में तनाव का असर उड़ानें कम, टिकट 1 लाख तक; हजारों भारतीयों की घर वापसी मुश्किल टी20 विश्व कप 2026 जीत पर धोनी का खास संदेश, ‘कोच साहब’ गौतम गंभीर और टीम इंडिया को दी बधाई नशीले पदार्थ तस्करी मामले में नाइजीरियन नागरिक को झटका, चंडीगढ़ स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500, ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा चंडीगढ़ में 22 गांवों के किसानों का प्रदर्शन आज, लाल डोरा खत्म कर लैंड पूलिंग नीति लागू करने की मांग पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिना इंश्योरेंस दौड़ रहे लाखों वाहन, हाईकोर्ट में याचिका IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध घोटाले का खुलासा

पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500, ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 9 मार्च2026 (जगदीश कुमार) पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अपनी बड़ी चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा की है। राज्य सरकार ने 8 मार्च को बजट में इस योजना का ऐलान करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि एससी वर्ग की महिलाओं को 500 रुपये अतिरिक्त यानी कुल 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। सरकार के अनुसार इस योजना से राज्य की करीब 97 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित होंगी।सरकार ने योजना के लिए करीब 9,200 से 9,300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस योजना के लिए 13 अप्रैल (बैसाखी) से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
हालांकि कुछ वर्गों को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। मौजूदा या पूर्व सरकारी कर्मचारी, सांसद और विधायक इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा आयकर भरने वाली महिलाओं को भी इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की आय में सहयोग देना है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.