पंजाब 3 मार्च 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली के फेज-1 थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। इस संबंध में डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस, आईपीएस और एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह, आईपीएस के दिशा-निर्देशों में कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग मालिक दीपक खन्ना ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके प्लॉट नंबर 10बी, गांव मोहाली स्थित मकान के कमरा नंबर 9 और 10 आनंद सिंह (निवासी उत्तराखंड) को किराए पर दिए गए थे। आनंद सिंह के साथ उसका चचेरा भाई दयाल सिंह भी पिछले 5-6 महीनों से रह रहा था। दयाल सिंह शादियों और पार्टियों में वेटर का काम करता था।आरोप है कि दयाल सिंह शराब के नशे में आनंद सिंह की बेटी के साथ गाली-गलौज करता था और उस पर गलत नजर रखता था। इसी बात को लेकर आनंद सिंह के बेटे मनीष का दयाल सिंह से अक्सर विवाद होता था।1 और 2 मार्च 2026 की दरमियानी रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। इसके बाद मनीष ने अपने ताऊ के बेटे दीपक कुमार उर्फ रोशन और कुलवंत सिंह उर्फ प्रीत को बुलाया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर दयाल सिंह की छाती में नुकीले हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।इस संबंध में मुकदमा नंबर 45 दिनांक 02-03-2026 को धारा 103 और 3(5) बीएनएस के तहत थाना फेज-1, मोहाली में दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह और उनकी टीम ने मुख्य आरोपी दीपक सिंह को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों नाबालिग आरोपियों को 3 मार्च को काबू कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।
Punjab Police की बड़ी कार्रवाई मोहाली में हत्या का मामला 12 घंटे में सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
Listen to News
Click play to hear this story
