Skip to content
Monday, March 9, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंजाब विधानसभा में हंगामा प्रश्न शामिल न होने पर बाजवा के आरोप, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी ‘सबका साथ, सबका विकास’ विषय पर वेबिनार को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यटन पर होगी चर्चा खाड़ी में तनाव का असर उड़ानें कम, टिकट 1 लाख तक; हजारों भारतीयों की घर वापसी मुश्किल टी20 विश्व कप 2026 जीत पर धोनी का खास संदेश, ‘कोच साहब’ गौतम गंभीर और टीम इंडिया को दी बधाई नशीले पदार्थ तस्करी मामले में नाइजीरियन नागरिक को झटका, चंडीगढ़ स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500, ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा चंडीगढ़ में 22 गांवों के किसानों का प्रदर्शन आज, लाल डोरा खत्म कर लैंड पूलिंग नीति लागू करने की मांग पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिना इंश्योरेंस दौड़ रहे लाखों वाहन, हाईकोर्ट में याचिका IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध घोटाले का खुलासा
Punjab BREAKING

पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 9 मार्च 2026 ( प्राइम टुडे न्यूज़ ) पंजाब में मार्च का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही पंजाब में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय तेज धूप चुभने लगी है और लोग धूप में बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। चटख धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया है। वहीं रात में भी ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है। इसी वजह से लोगों ने रजाई-कंबल समेट दिए हैं और गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे और एसी चलाने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय एसी की जरूरत भी बढ़ने लगी है।
पंजाब में बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है। शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस Bathinda में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा और इसमें 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। Amritsar का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, Ludhiana का 32.8 डिग्री, Patiala का 31.8 डिग्री, Pathankot का 31.5 डिग्री, SBS Nagar का 30.8 डिग्री, Firozpur का 33.0 डिग्री, Hoshiarpur का 31.8 डिग्री और Rupnagar का 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अमृतसर में 15.8 डिग्री, लुधियाना में 15.4 डिग्री, पटियाला में 17.1 डिग्री, पठानकोट में 14.2 डिग्री और सबसे कम 13.9 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। इसके अलावा Faridkot में 16.0 डिग्री, एसबीएस नगर में 16.2 डिग्री, फिरोजपुर में 14.7 डिग्री और होशियारपुर में 17.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को दोपहर के पीक घंटों में ज्यादा देर धूप में रहने से बचने की सलाह दी है। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए अधिक तरल पदार्थ लेने और किसानों को दिन के समय सिंचाई से बचने की सलाह दी गई है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.