Skip to content
Thursday, March 5, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

मोहाली में बनेगी पंजाब की पहली एक्सपो सिटी, AI टावर के साथ 300 टेक कंपनियों को मिलेगा मंच

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 5 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़) पंजाब सरकार मोहाली में एयरपोर्ट के पास राज्य की पहली एक्सपो सिटी विकसित करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टावर भी बनाया जाएगा, जहां करीब 300 AI और टेक्नोलॉजी कंपनियां काम करेंगी। सरकार का मानना है कि इससे पंजाब में तकनीकी निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।इस परियोजना के लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा कुल 182.88 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके साथ ही सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (SIA) की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि परियोजना का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव आंका जा सके।यह अधिग्रहण प्रक्रिया ‘राइट टू फेयर कंपंसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट, 2013’ के तहत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
सरकार की ओर से जिन गांवों की जमीन इस परियोजना के दायरे में आएगी, उनमें सफीपुर, लंडियाली, धर्मगढ़ और रड़का शामिल हैं। इन गांवों के प्रभावित लोगों और पंचायतों के साथ आवश्यक परामर्श भी किया जाएगा।मास्टर प्लान के मुताबिक यह प्रोजेक्ट प्लांड डेवलपमेंट के तहत तैयार किया जाएगा। इसे एक्ट की धारा 2(1)(e) के तहत “पब्लिक पर्पस” की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए ग्राम सभा की औपचारिक मंजूरी जरूरी नहीं होगी, लेकिन प्रभावित लोगों से चर्चा अनिवार्य रहेगी। पूरी प्रक्रिया लगभग छह महीने में पूरी होने की उम्मीद है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.