Skip to content
Sunday, March 1, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक Shrivastava Infotech Software Solution ने कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 15+ वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाया

पंजाब कांग्रेस में एकजुटता का संदेश, 2027 चुनाव में ‘हाईकमान’ की चलेगी राहुल गांधी

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 1 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़ ) पंजाब कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबंदी से इनकार करते हुए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बरनाला रैली से साफ संदेश दिया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव पार्टी एकजुट होकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिखराव की कोई गुंजाइश नहीं है और जो भी फैसला होगा, वह पार्टी हाईकमान की सहमति से ही होगा। राहुल ने स्पष्ट किया कि पंजाब में कोई भी नेता खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं कर सकता, अंतिम निर्णय दिल्ली से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो नेता पार्टी लाइन से हटकर चलेगा, उसे संगठन में किनारे बैठना पड़ेगा।राहुल गांधी ने अपने भाषण में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को किसानों और मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से पंजाब की कृषि व्यवस्था को नुकसान हो सकता है और यहां की फसलों की अनदेखी होगी। इसी मुद्दे को आधार बनाकर उन्होंने 117 सदस्यीय विधानसभा में 75 सीटों पर जीत का लक्ष्य साधने की रणनीति का संकेत दिया।करीब 12 लाख किसान परिवारों वाले पंजाब में कांग्रेस ने तीन कृषि कानूनों और एमएसपी के मुद्दे को फिर से प्रमुखता से उठाया। राहुल ने किसानों और मजदूरों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। भाषण के अंत में उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को भी संदेश दिया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और हाईकमान जरूरत पड़ने पर खुलकर जवाब-तलब कर सकता है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.