Skip to content
Wednesday, March 11, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
ईरान युद्ध के असर से खाद्य तेल महंगा सरसों व रिफाइंड 30 रुपये, पॉम ऑयल 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा न्यूक्लियर इमरजेंसी में काम आने वाली दवा ‘प्रशियन ब्लू’ की खाड़ी देशों में बढ़ी मांग, चंडीगढ़ की कंपनी से 1 करोड़ कैप्सूल की पूछताछ पंजाब विधानसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रस्ताव पास, किसानों के हितों की रक्षा की उठी जोरदार मांग तकनीकी खामी से हरियाणा में राशन वितरण ठप, 1.59 करोड़ लाभार्थी मार्च के राशन से वंचित मोहाली के सेक्टर-89 में फायरिंग करने वाले 3 शूटर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: प्रभजोत कौर स्कूलों में किचन गार्डन से बच्चों को मिल सकता है प्राकृतिक पोषण: विजय दत्त क्राफेड प्रतिनिधिमंडल ने यूटी प्रशासक से की मुलाकात, हाउसिंग बोर्ड की नीड-बेस्ड चेंजेज पॉलिसी पर उठाए अहम मुद्दे चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड में करोड़ों की सेंध, बैंक FDR जांच में सामने आया बड़ा वित्तीय घोटाला सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील

पंजाब विधानसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रस्ताव पास, किसानों के हितों की रक्षा की उठी जोरदार मांग

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़) चंडीगढ़ सीएम Bhagwant Mann, नेता प्रतिपक्ष Pratap Singh Bajwa समेत सभी दलों के विधायकों ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा अमेरिका के दबाव में झुके तो फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन
पंजाब विधानसभा में मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस, शिअद और बसपा के विधायकों का भी समर्थन मिला। सदन में मुख्यमंत्री Bhagwant Mann, नेता प्रतिपक्ष Pratap Singh Bajwa सहित कई मंत्रियों और विधायकों ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इस ट्रेड डील में पंजाब के किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अमेरिका के साथ हुए समझौते से पंजाब सहित देशभर के किसानों के अधिकार और बीज इस्तेमाल करने की स्वतंत्रता प्रभावित नहीं होगी।चर्चा के दौरान कई विधायकों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में किसानों के हितों से समझौता करती है तो देश में एक और बड़ा किसान आंदोलन खड़ा हो सकता है।कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की जानकारी हमें अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के सोशल मीडिया से मिलती है। उन्होंने इसे “ट्रेड डील नहीं बल्कि सरेंडर” बताया।नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अपने कारोबारी मित्रों को बचाने के लिए यह समझौता किया है। वहीं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अमेरिका की शर्तों पर बनी यह डील देश की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए खतरा बन सकती है।विधायकों ने आशंका जताई कि इस समझौते से पंजाब की मंडी व्यवस्था, डेयरी सेक्टर और किसानों की आय पर गंभीर असर पड़ सकता है। सदन में कई सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों के हितों को नुकसान हुआ तो पंजाब में इस समझौते को लागू नहीं होने दिया जाएगा।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.