पंजाब 1 मार्च 2026 (जगदीश कुमार ) पंजाब खेल विभाग के निदेशक के दिशा-निर्देशों के अनुसार आज खेल विभाग द्वारा सेक्टर-78 स्थित खेल भवन, सेक्टर-63 स्थित सरदार बलबीर सिंह ओलंपियन सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 3बी-1, एसएएस नगर में पीआईएस (पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) के रिहायशी विंग्स के लिए ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।इन ट्रायल्स में बॉक्सिंग, फेंसिंग, हैंडबॉल, जूडो, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, कुश्ती, हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। जिले भर से कुल 660 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर श्रीमती गुरदीप कौर, डायरेक्टर एडमिन तथा श्री जीवनजोत सिंह तेजा, डायरेक्टर ट्रेनिंग, पीआईएस पंजाब, चंडीगढ़ ने ट्रायल स्थलों का दौरा कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।जिला खेल अधिकारी श्री रुपेश कुमार बेगड़ा ने बताया कि इन ट्रायल्स का मुख्य उद्देश्य नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
पीआईएस रिहायशी विंग्स के ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित, 660 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Listen to News
Click play to hear this story
