Skip to content
Saturday, February 28, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक Shrivastava Infotech Software Solution ने कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 15+ वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष सुरिंदर कल्याण ने सफाई सेवकों के अधिकारों की रक्षा पर दिया जोर जीरकपुर के मिड टाउन बिजनेस पार्क में कॉफी हाउस की किचन से लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

PGI चंडीगढ़ के गेट 6 घंटे रहेंगे बंद, इंटरनेशनल मैराथन के चलते जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 ( प्राइम टुडे न्यूज़ ) चंडीगढ़ में रविवार, 1 मार्च को आयोजित होने वाली इंटरनेशनल मैराथन के मद्देनज़र Postgraduate Institute of Medical Education and Research (पीजीआईएमईआर) प्रशासन ने यातायात संबंधी विशेष एडवाइजरी जारी की है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को सुबह के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।पीजीआई प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद रहेंगे। यह फैसला मैराथन के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण और आपात सेवाओं को सुचारू रखने के उद्देश्य से लिया गया है।जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी है कि सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों पर निर्धारित अवधि के दौरान कई प्रमुख गेटों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में मरीजों और स्टाफ से अपील की गई है कि वे सेक्टर-11 गेट और कैंपस गेट का ही उपयोग करें, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल अस्थायी है। सुबह 10:00 बजे के बाद सभी गेट सामान्य रूप से खोल दिए जाएंगे और आवाजाही पहले की तरह शुरू हो जाएगी। अस्पताल आने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और वैकल्पिक मार्ग अपनाकर ही यात्रा करें, खासकर आपातकालीन मामलों में।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.