Skip to content
Monday, March 2, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट

admin
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंचकुला में होली के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुल्लड़बाजी और कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिशों पर सख्ती से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीमती श्रष्टी गुप्ता ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि सभी लोग इस रंगों के त्योहार को शांति, भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने, सड़कों पर हुड़दंग करने या किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी ने बताया कि जिले में कुल 35 नाके लगाए जाएंगे, जिनमें से 18 नाकों पर एल्कोहल सेंसर की विशेष व्यवस्था रहेगी। इन नाकों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग की जाएगी, ताकि नशे में वाहन चलाने वालों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

इसके अलावा, सभी थाना और पुलिस चौकियों को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि होली खुशियों और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांति और सुरक्षा के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

कैमरामैन के साथ,
राजन राय,
पंचकुला।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.