Skip to content
Tuesday, March 10, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड में करोड़ों की सेंध, बैंक FDR जांच में सामने आया बड़ा वित्तीय घोटाला सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हौसलों के रू-ब-रू’ कार्यक्रम का आयोजन बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला बीएलओ को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित 14 मार्च को एस.ए.एस. नगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई तरह के मामलों का होगा निपटारा किसानों से अपील: गेहूं की पराली को आग लगाने की बजाय खेतों में ही मिलाएं एडीसी सोनम चौधरी पंजाब विधानसभा में हंगामा प्रश्न शामिल न होने पर बाजवा के आरोप, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी ‘सबका साथ, सबका विकास’ विषय पर वेबिनार को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यटन पर होगी चर्चा खाड़ी में तनाव का असर उड़ानें कम, टिकट 1 लाख तक; हजारों भारतीयों की घर वापसी मुश्किल

14 मार्च को एस.ए.एस. नगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई तरह के मामलों का होगा निपटारा

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च 2026 को वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एस.ए.एस. नगर की सभी अदालतों में किया जाएगा। यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कसाना की अध्यक्षता में किया जाएगा।इस लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस के मामले, बैंक रिकवरी केस, वैवाहिक विवाद, एमएसीटी (मोटर दुर्घटना दावा) मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली और पानी के बिलों से संबंधित विवाद, राजस्व विभाग से जुड़े मामले तथा विभिन्न प्रकार के दीवानी मामलों का निपटारा किया जाएगा।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-cum-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एस.ए.एस. नगर श्री अतुल कसाना ने बताया कि इस संबंध में केंद्र और पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों जैसे टेलीफोन विभाग, बैंक, बीमा कंपनियां, बिजली विभाग, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग आदि के अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठकें की गई हैं। इन बैठकों में अधिकारियों को अदालतों में लंबित मामलों को 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे मामले जो अभी तक किसी अदालत में दायर नहीं हुए हैं और उपरोक्त श्रेणियों में आते हैं, उन्हें भी लोक अदालत में प्रस्तुत किया जा सकता है।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुरभि पराशर ने लोक अदालतों के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में फैसला होने पर केस में जमा करवाई गई कोर्ट फीस वापस कर दी जाती है और इन मामलों के फैसले के खिलाफ कोई अपील भी नहीं होती।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.