Skip to content
Sunday, March 8, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध घोटाले का खुलासा पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह

मोल्दोवा बॉर्डर पर पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल उर्फ अमृत दलम

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

प्राइम टुडे न्यूज़ 8 मार्च 2026 पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। जम्मू के भगवानपुरिया गैंग से जुड़े मोस्ट वांटेड गैंगस्टर Amritpal Singh alias Amrit Dalm को पूर्वी यूरोप के Moldova बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई Interpol के रेड नोटिस के आधार पर की गई, जिसे Punjab Police ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर जारी करवाया था।इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के डीजीपी Gaurav Yadav ने बताया कि अमृतपाल सिंह लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था और कई आपराधिक मामलों में वांटेड था। उसके खिलाफ पंजाब में हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस एजेंसियां पिछले काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थीं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमृत दलम की गतिविधियों पर कई महीनों से नजर रखी जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय और केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय के बाद उसकी लोकेशन का पता चला और मोल्दोवा बॉर्डर पर उसे हिरासत में ले लिया गया।डीजीपी ने बताया कि अब उसे भारत लाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्यर्पण या डिपोर्टेशन की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को भारत लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस इसे संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि मान रही है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.