Skip to content
Thursday, March 5, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

मोहाली में 1.30 करोड़ की साइबर ठगी व्हाट्सएप ग्रुप में 800% रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों को बनाया शिकार

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 5 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़ ) पंजाब के मोहाली में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को निवेश के बदले 800 प्रतिशत तक मुनाफा देने का लालच दिया और बड़ी रकम हड़प ली। पीड़ितों को शुरू में ऐप पर रकम बढ़ती हुई भी दिखाई गई, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो निकासी संभव नहीं हो सकी।जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने निवेश के लिए एक विशेष ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए ऐप में उनके खाते में जमा राशि और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया जाता था। इससे लोग झांसे में आकर लगातार अधिक पैसे निवेश करते गए। बाद में जब निकासी का समय आया तो तकनीकी बहाने बनाकर पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए।मोहाली निवासी जरनैल सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर पंजाब साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 61(2) (क्रिमिनल साजिश) समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने करीब आठ राज्यों में विभिन्न कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए थे, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। फिलहाल साइबर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और पैसे के लेन-देन की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप पर मिलने वाले निवेश के झांसों से सावधान रहें और किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर पैसा निवेश करने से पहले पूरी जांच

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.