Skip to content
Sunday, March 1, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक Shrivastava Infotech Software Solution ने कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 15+ वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाया

सुनाम में 29.54 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक रेजिडेंशियल मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल तेज

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 1 मार्च 2026 ( प्राइम टुडे न्यूज़) पंजाब के भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक अहम कदम उठाया है। इसी कड़ी में अमन अरोड़ा ने सुनाम के नमोल रोड पर 29.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘स्टेट-ऑफ-द-आर्ट’ रेजिडेंशियल मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया।
मंत्री ने बताया कि यह आधुनिक खेल परिसर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कॉम्प्लेक्स में 90 खिलाड़ियों के लिए रेजिडेंशियल हॉस्टल की व्यवस्था होगी, जिससे दूर-दराज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी यहां रहकर प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके साथ ही बायोमैकेनिक्स लैब और अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाया जा सके।
परिसर में स्विमिंग पूल, बॉक्सिंग रिंग, जिम, योगा हॉल और बास्केटबॉल व वॉलीबॉल कोर्ट जैसी खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा तीन मंजिला प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां से पूरे कॉम्प्लेक्स का संचालन और प्रबंधन किया जाएगा।अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार की ‘स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब’ मुहिम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को खेलों और रचनात्मक कार्यों की दिशा में लगाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थानीय खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और माहौल प्रदान करेगा।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.