Skip to content
Tuesday, March 3, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

मिडिल ईस्ट संकट यूएई और दुबई में फंसे पंजाब के लोग, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

प्राइम टुडे न्यूज़ 3 मार्च 2026 मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते पंजाब के बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, अभिनेता एक्टर एमी विर्क का परिवार भी यूएई में फंस गया है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी उड़ानें रद्द होने के कारण पंजाब वापस नहीं लौट पा रही हैं।एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट से आने वाली हर खबर उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित कर रही है। उनकी बेटी भी डरी हुई है और मासूमियत में कह रही है कि यदि कुछ हुआ तो वह बेड के नीचे छिप जाएगी। इस भावुक पोस्ट के बाद उनके प्रशंसक और परिजन लगातार हालचाल ले रहे हैं।इधर, दुबई में हनीमून मनाने गया मानसा का एक नवविवाहित जोड़ा भी वहां फंसा हुआ है। परिवार के सदस्य पंजाब में चिंतित हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, बठिंडा के एक प्रिंसिपल ने भी वीडियो जारी कर खुद के दुबई में फंसे होने की जानकारी दी है और भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की अपील की है।भारत और मिडिल ईस्ट के बीच फिलहाल आवाजाही प्रभावित है, जिससे कई भारतीय नागरिकों की वापसी अटकी हुई है। इस बीच पंजाब सरकार ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और हर संभव मदद की जा रही है।
मदद के लिए लोग 0172-2260042 और 0172-2260043 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर +91 94787 79112 भी जारी किया गया है, ताकि फंसे हुए लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.