Skip to content
Thursday, March 5, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

सेक्टर-12 में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

हरियाणा 3 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़ ) हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-12 क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो ढकोली स्थित ममता एन्क्लेव का निवासी बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और आसपास आवाजाही रोक दी गई। मंगलवार सुबह सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आपसी रंजिश, लूट या अन्य किसी एंगल से भी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.