Skip to content
Wednesday, March 11, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
मोहाली के सेक्टर-89 में फायरिंग करने वाले 3 शूटर गिरफ्तार, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: प्रभजोत कौर स्कूलों में किचन गार्डन से बच्चों को मिल सकता है प्राकृतिक पोषण: विजय दत्त क्राफेड प्रतिनिधिमंडल ने यूटी प्रशासक से की मुलाकात, हाउसिंग बोर्ड की नीड-बेस्ड चेंजेज पॉलिसी पर उठाए अहम मुद्दे चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड में करोड़ों की सेंध, बैंक FDR जांच में सामने आया बड़ा वित्तीय घोटाला सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हौसलों के रू-ब-रू’ कार्यक्रम का आयोजन बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला बीएलओ को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित 14 मार्च को एस.ए.एस. नगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई तरह के मामलों का होगा निपटारा किसानों से अपील: गेहूं की पराली को आग लगाने की बजाय खेतों में ही मिलाएं एडीसी सोनम चौधरी

स्कूलों में किचन गार्डन से बच्चों को मिल सकता है प्राकृतिक पोषण: विजय दत्त

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 11 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़) पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने आज एसएएस नगर (मोहाली) जिले के ब्लॉक खरड़-1 में विभिन्न सरकारी स्कूलों और सरकारी राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत चल रही योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के दौरान विजय दत्त ने सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, रसोईघरों की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और स्वच्छता व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिड-डे मील कर्मियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता को लेकर बातचीत भी की और उनके साथ बैठकर भोजन किया।उन्होंने सभी स्कूलों में पीने के पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।
विजय दत्त ने स्कूलों में किचन गार्डन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे बच्चों को प्राकृतिक और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल परिसरों में गाजर, मूली, पुदीना और अन्य हरी सब्जियां उगाई जाएं, जिससे विद्यार्थियों को ताजा और पौष्टिक खाद्य सामग्री मिल सके।
उन्होंने कहा कि यदि मूली और गाजर के पत्तों से बच्चों के लिए पेय पदार्थ या सूप तैयार किया जाए तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये छोटे-छोटे प्रयास बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बना सकते हैं

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.