Skip to content
Friday, February 27, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष सुरिंदर कल्याण ने सफाई सेवकों के अधिकारों की रक्षा पर दिया जोर जीरकपुर के मिड टाउन बिजनेस पार्क में कॉफी हाउस की किचन से लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला अवार्ड समारोह में कला साधकों का सम्मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रहे मुख्य अतिथि Greater Mohali Area Development Authority ने घटाई परियोजना लागत, हाईकोर्ट सुनवाई और वित्तीय बोलियों के बीच आज अहम दिन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 7वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी HMT पिंजौर वन में अवैध कटाई का भंडाफोड़, यमुनानगर के 5 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप और औजार बरामद

पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन बने कीमती भगत, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की मौजूदगी में संभाला पद

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली से नगर में कीमती भगत ने आज पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर मोहिंदर भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। हाल ही में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कीमती भगत की नियुक्ति की गई थी।पदभार ग्रहण समारोह में कीमती भगत के परिवारजन, समर्थक, साधु-संत तथा विभिन्न गौशालाओं के प्रबंधक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इस मौके पर कीमती भगत ने कहा कि वे पंजाब में बेसहारा गौ माता की देखभाल और संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण हो रहे जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए वे राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे, ताकि ऐसे पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित रखा जा सके।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे प्रदेश में गौ सेवा को और सुदृढ़ बनाएंगे।समारोह में बलजिंदर सिंह बंटी (वाइस चेयरमैन, जंगलात विभाग), महंत रवि कांत जी (चेयरमैन, हिंदू वेलफेयर बोर्ड), सतीश कुमार (राष्ट्रीय प्रधान, गौ रक्षा दल), अमृत भगत, रमेश भगत, गौ सेवा आयोग के सीईओ डॉ. राजेश नारंग, डिप्टी सीईओ डॉ. प्रीति सिंह, पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. शाम सिंह तथा वेटनरी अधिकारी डॉ. उज्जवल गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.