चंडीगढ़ 12 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़ ) Chandigarh के प्रशासक Gulab Chand Kataria ने बुधवार को अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक कर शहर की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर Iran और Israel के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की स्थिति पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। प्रशासक ने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ में एलपीजी की किसी तरह की कमी नहीं है और संकट की जो बातें सामने आ रही हैं, वे केवल अफवाह हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं का उपयोग करें।प्रशासक ने यह भी चेतावनी दी कि तेल, ईंधन या एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको रोकने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों को शहर में लगातार निगरानी और निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुचारु बनी रहे और किसी तरह की कालाबाजारी न हो।इसके अलावा प्रशासक ने कहा कि यदि चंडीगढ़ का कोई निवासी युद्ध प्रभावित देशों में फंसा हुआ है, तो उनके परिवार के सदस्य या परिचित तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें। इसके लिए जिला उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या ईमेल dc-chd@nic.in पर आवश्यक विवरण भेजे जा सकते हैं।
ईमेल में व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट नंबर (यदि उपलब्ध हो), संबंधित देश और शहर, संपर्क विवरण तथा परिवार की जानकारी देना आवश्यक होगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त जानकारी के आधार पर जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
ईरान इजराइल तनाव के बीच हाई लेवल मीटिंग, जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्प संपर्क
Listen to News
Click play to hear this story
