Skip to content
Saturday, February 28, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक Shrivastava Infotech Software Solution ने कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 15+ वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष सुरिंदर कल्याण ने सफाई सेवकों के अधिकारों की रक्षा पर दिया जोर जीरकपुर के मिड टाउन बिजनेस पार्क में कॉफी हाउस की किचन से लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला
Chandigarh BREAKING

दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026( प्राइम टुडे न्यूज़ ) चंडीगढ़। दिल्ली में एडिशनल सीपी (ईस्टर्न रेंज) के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह का ट्रांसफर चंडीगढ़ कर दिया गया है। वे यहां डीआईजी के पद पर ज्वाइन करेंगे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद जारी सूची में उनका नाम शामिल है। लंबे समय से खाली पड़े डीआईजी पद पर उनकी नियुक्ति को पुलिस प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में डीआईजी का पद पिछले कुछ समय से रिक्त था। इससे पहले यह जिम्मेदारी 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी राजकुमार के पास थी, जिनका कुछ महीने पहले तबादला कर दिया गया था। उनके ट्रांसफर के बाद से यह पद खाली चल रहा था। ऐसे में राजीव रंजन सिंह की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।इस दौरान चंडीगढ़ के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव का भी तबादला हो गया था। उस समय अंतरिम व्यवस्था के तहत कुछ अवधि के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब नए डीआईजी के आने से पुलिस विभाग में स्थिरता और बेहतर समन्वय की संभावना जताई जा रही है।राजीव रंजन सिंह को एक अनुभवी और सख्त प्रशासनिक अधिकारी माना जाता है। दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चंडीगढ़ में उनकी नियुक्ति को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.