हरियाणा 26 फरवरी 2026( क्राईम टुडे न्यूज़ ) हरियाणा के पंचकूला में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एचएमटी पिंजौर वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यमुनानगर निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी और पेड़ काटने के आधुनिक औजार बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद उर्फ जिसान, शौकीन, कासिम, आरिफ और इकराम के रूप में हुई है। सभी आरोपी 22 से 27 वर्ष आयु वर्ग के बताए जा रहे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब 23 फरवरी को पिंजौर वन खंड अधिकारी ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार 22 फरवरी की मध्यरात्रि गश्त के दौरान HMT Pinjore के समीप जंगल से पेड़ काटने की आवाजें सुनाई दीं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गए।वन विभाग की शिकायत पर थाना पिंजौर में फॉरेस्ट एक्ट की धारा 32 और 33 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 व 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी Manpreet Singh Sudan ने बताया कि पूछताछ के बाद चार आरोपियों को 24 फरवरी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि गिरोह के मास्टरमाइंड इकराम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।रिमांड के दौरान इकराम की निशानदेही पर चोरी की लकड़ी ढोने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, कुल्हाड़ी और अन्य औजार बरामद किए गए। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने पेड़ों की अवैध कटाई की जा चुकी है और क्या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है।
Breaking News
BREAKING
HMT पिंजौर वन में अवैध कटाई का भंडाफोड़, यमुनानगर के 5 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप और औजार बरामद
Listen to News
Click play to hear this story
Related Stories
