Skip to content
Thursday, March 5, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

होली पर मोहाली के कैफे में परोसी जा रही थी चंडीगढ़ की शराब, एक्साइज विभाग का छापा प्रीमियम ब्रांड की बोतलें जब्त

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

होली के मौके पर मोहाली में अवैध शराब बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। सेक्टर-99 स्थित एक कैफे में चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित प्रीमियम ब्रांड की शराब ग्राहकों को परोसी जा रही थी। जैसे ही इसकी सूचना एक्साइज विभाग को मिली, तुरंत विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।जानकारी के मुताबिक, पंजाब एक्साइज विभाग ने चार मार्च को फ्लोरेंस कैफे में दबिश दी। यह कार्रवाई एक्साइज कमिश्नर और पटियाला जोन के डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) के निर्देशों पर की गई। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने कैफे की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान वहां से भारी मात्रा में प्रीमियम ब्रांड की शराब बरामद हुई, जो चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी, लेकिन उसे पंजाब में अवैध रूप से बेचा जा रहा था।विभाग ने मौके से पूरी शराब जब्त कर ली है। इस मामले में आरोपी रिधम, निवासी सेक्टर-20 अंबाला, के खिलाफ सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 61 के तहत दर्ज किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और अन्य कारोबारी भी सतर्क हो गए हैं। एक्साइज विभाग की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.