Skip to content
Wednesday, March 4, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

होली पर चंडीगढ़ में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 4 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़ ) चंडीगढ़ में होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी ने त्योहार की आड़ में हुड़दंग मचाने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर की एसएसपी खुद फील्ड में मौजूद रहेंगी और सभी वरिष्ठ अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए।पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि कोई हुड़दंग के दौरान फोन पर सिफारिश करवाने की कोशिश करेगा तो उसकी कोई सुनवाई नहीं होगी। कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जाएगी। होली के दिन सड़कों पर आने-जाने वालों पर अंडे फेंकने या खतरनाक स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी, क्योंकि ऐसी हरकतों से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख्त है। जबरन रंग लगाने या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 8 वरिष्ठ अधिकारी, 33 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 14 पुलिस पोस्ट इंचार्ज और लगभग 1100 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सुबह 8 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.