चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 (प्राइम टुडे न्यूज़) चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई। दोपहर बाद शून्यकाल समाप्त होते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत की पत्नी और हरियाणा की पूर्व एचसीएस अधिकारी गायत्री अहलावत के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया।रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह हुड्डा की बेटी गायत्री हुड्डा को रिश्तेदार बताए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कल मंत्री कृष्ण बेदी ने जो बयान दिया, वह सही नहीं है और उनके पास इसका रिकॉर्ड भी मौजूद है। बत्रा ने कहा कि गायत्री अहलावत पहले फौज में अधिकारी थीं और अब रिटायर हो चुकी हैं। उन्होंने सदन में इस मामले को विशेषाधिकार हनन (प्रिविलेज मोशन) के तहत उठाने की बात कही।इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया। उन्होंने एक अखबार की कटिंग दिखाते हुए कहा कि उन्होंने उसी के आधार पर बात रखी थी और उसमें उनका एक भी शब्द नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खबर गलत थी तो उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है या नहीं, इसका फैसला स्पीकर करेंगे।शाम को गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी सदन में बुढ़ापा पेंशन और राम मंदिर के मुद्दे पर तीखी बहस और हंगामा हुआ। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पिछली सरकार के समय बुजुर्गों को पेंशन के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, जबकि वर्तमान सरकार ने प्रक्रिया को सरल बनाया है।दिनभर चली बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच विधानसभा की कार्यवाही कई बार बाधित रही।
हरियाणा विधानसभा में हंगामा गायत्री अहलावत के नाम पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने
Listen to News
Click play to hear this story
Related Stories
