Skip to content
Thursday, March 5, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

चंडीगढ़ में डीएसपी समेत पुलिसकर्मियों पर दर्ज FIR, एक साल बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 5 मार्च 2026 ( प्राइम टुडे न्यूज़) चंडीगढ़ में डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सौंधी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह एफआईआर क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज की गई थी, जो सीबीआई की गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुई थी।जानकारी के मुताबिक, मामला लगभग 19 साल पुराना है और यह पूर्व आईएएस अधिकारी गुरनीहाल सिंह पीरजादा और बिजनेसमैन सुखवीर सिंह शेरगिल के बीच हुए विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर B-101 को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शेरगिल की कंपनी के नाम ट्रांसफर करवाने की साजिश रची गई थी।
शेरगिल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस ने उनसे जबरन बयान लिए और फर्जी हस्ताक्षर करवाए। सीबीआई जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि एक कॉन्स्टेबल ने स्वीकार किया था कि शेरगिल ने उसके सामने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। इतना ही नहीं, चार्जशीट में दिखाई गई रिकवरी को भी बाद में प्लांट किया हुआ बताया गया।बताया जा रहा है कि जब यह एफआईआर दर्ज हुई थी, उस समय चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंद्र यादव थे। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीबीआई से इस मामले से जुड़े दस्तावेज भी मांगे थे, जो सीबीआई की ओर से उपलब्ध करवा दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है।सबसे हैरानी की बात यह है कि एक साल बीत जाने के बाद भी डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सौंधी को पूछताछ के लिए एक बार भी नहीं बुलाया गया। इस वजह से पूरे मामले की जांच प्रक्रिया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.