प्राइम टुडे न्यूज़ 9 मार्च 2026 टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल था, लेकिन इस जीत के बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने फैंस को खासा हैरान कर दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो लंबे समय से सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहते हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर भारतीय टीम को शानदार जीत की बधाई दी।फाइनल मुकाबले के दौरान धोनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वीवीआईपी बॉक्स में मौजूद थे। उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी दिखाई दिए। भारत की जीत के कुछ ही मिनट बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हेड कोच गौतम गंभीर और पूरी टीम की जमकर तारीफ की।धोनी ने अपने पोस्ट में गौतम गंभीर को खास अंदाज में बधाई देते हुए लिखा, “कोच साहब, मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लगती है। मुस्कान के साथ आपकी तीव्रता घातक कॉम्बिनेशन है, बहुत बढ़िया।” गंभीर अपने सख्त और गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, इसलिए जीत के बाद उनकी मुस्कान पर धोनी की यह टिप्पणी फैंस को खूब पसंद आई।उन्होंने आगे लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास बना है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते देखना बेहद खुशी की बात है।”धोनी ने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है… चैंपियन गेंदबाज।” फाइनल मुकाबले में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया, जिससे भारत की जीत आसान हो गई।
टी20 विश्व कप 2026 जीत पर धोनी का खास संदेश, ‘कोच साहब’ गौतम गंभीर और टीम इंडिया को दी बधाई
Listen to News
Click play to hear this story
