Skip to content
Saturday, February 28, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक Shrivastava Infotech Software Solution ने कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 15+ वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष सुरिंदर कल्याण ने सफाई सेवकों के अधिकारों की रक्षा पर दिया जोर जीरकपुर के मिड टाउन बिजनेस पार्क में कॉफी हाउस की किचन से लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला
Chandigarh BREAKING

चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 ( प्राइम टुडे न्यूज़) चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में 14 वर्ष पहले हुए मारपीट और हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। जिला अदालत में चल रहे ट्रायल के दौरान चश्मदीद गवाह नवनीत सिंह अपने पूर्व बयान से पलट गया और उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से साफ इनकार कर दिया।कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के दौरान नवनीत सिंह ने कहा कि वह न तो लॉरेंस बिश्नोई को जानता है और न ही पहचानता है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता हरीश भारद्वाज के अनुसार गवाह के इस बयान से अभियोजन पक्ष की स्थिति कमजोर हुई है। इससे पहले भी शिकायतकर्ता सहित कई गवाह अपने बयान से मुकर चुके हैं। साक्ष्यों के अभाव में निचली अदालत छह आरोपियों—अमनदीप सिंह, मुल्तानी, तरसेम सिंह और रणजोत सिंह समेत अन्य—को पहले ही बरी कर चुकी है। फिलहाल मामले में केवल लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ सुनवाई जारी है। उसे पूर्व में भगोड़ा घोषित किया गया था और वर्ष 2022 में अदालत ने उसके खिलाफ आरोप तय किए थे।क्या है मामलावर्ष 2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति से जुड़े दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता अंकित ग्रोवर के अनुसार, पूसू नेता जीवनजोत चहल को चेयरमैन घोषित किए जाने के बाद सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम के दौरान झगड़ा हुआ। आरोप है कि फायरिंग, डंडों और तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। घटना के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।अब गवाह के बयान से मुकरने के बाद इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.