Skip to content
Thursday, March 5, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

अंबाला में सीएम सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, स्वास्थ्य लाभ की कामना

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

हरियाणा 28 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला छावनी पहुंचकर प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने विज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।गौरतलब है कि अनिल विज हाल ही में घर के वॉशरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके पैर में प्लास्टर चढ़ाकर कुछ समय के लिए पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है। फिलहाल वह चिकित्सकीय निगरानी में आराम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री के पहुंचने पर अनिल विज, उनके भाई राजिंदर विज और कपिल विज ने शॉल भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय बातचीत हुई। मुख्यमंत्री सैनी ने विज को अपना वरिष्ठ सहयोगी और राजनीतिक मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ सरकार और संगठन को निरंतर मिलता रहा है।
हरियाणा सरकार के कैबिनेट में अनिल विज लंबे समय से अहम जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.