पंजाब 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 27 फरवरी: भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि योजना का लाभ आम लोगों तक सीधे पहुंचाया जा सके।यह बात मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने सेक्टर-82 स्थित मार्बेला ग्रैंड सोसाइटी में लगाए गए कैंप का निरीक्षण करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि लोगों को योजना से जोड़ने के लिए सरकारी विभागों, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा कैंपों में मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत हजारों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत प्राप्त हो रही है।उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसलिए विभिन्न स्थानों पर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।”मोहाली क्षेत्र में आयोजित कैंपों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मौके पर ही अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करवाई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इस अवसर पर कई पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Punjab
BREAKING
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह
Listen to News
Click play to hear this story
