Skip to content
Tuesday, March 10, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड में करोड़ों की सेंध, बैंक FDR जांच में सामने आया बड़ा वित्तीय घोटाला सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हौसलों के रू-ब-रू’ कार्यक्रम का आयोजन बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला बीएलओ को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित 14 मार्च को एस.ए.एस. नगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई तरह के मामलों का होगा निपटारा किसानों से अपील: गेहूं की पराली को आग लगाने की बजाय खेतों में ही मिलाएं एडीसी सोनम चौधरी पंजाब विधानसभा में हंगामा प्रश्न शामिल न होने पर बाजवा के आरोप, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी ‘सबका साथ, सबका विकास’ विषय पर वेबिनार को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यटन पर होगी चर्चा खाड़ी में तनाव का असर उड़ानें कम, टिकट 1 लाख तक; हजारों भारतीयों की घर वापसी मुश्किल

सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भाशय के मुंह के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि सरकार द्वारा 28 फरवरी से एचपीवी टीकाकरण की देशव्यापी मुहिम शुरू की गई है।उन्होंने बताया कि यह टीका 14 से 15 वर्ष की आयु की लड़कियों को लगाया जा रहा है, अर्थात जिनका 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका है और 15वां अभी नहीं आया है। सिविल सर्जन ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि वे इस आयु वर्ग की अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं, क्योंकि यह वैक्सीन महिलाओं को एक गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाने में मदद करती है।उन्होंने बताया कि जिले में इस अभियान के तहत पात्र लड़कियों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। यह कार्यक्रम 90 दिनों तक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चलेगा। टीकाकरण के मुख्य केंद्रों में जिला अस्पताल, सब-डिविजनल अस्पताल और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर शामिल हैं।सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों से संपर्क कर उन्हें छात्राओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी स्कूलों में जाकर पात्र लड़कियों का टीकाकरण सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने सभी सरकारी और निजी स्कूलों से इस अभियान की सफलता के लिए पूरा सहयोग देने की अपील की।उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन निजी अस्पतालों में महंगी कीमत पर उपलब्ध है, जबकि सरकारी अस्पतालों में इसे पूरी तरह मुफ्त लगाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है, जबकि भारत में यह दूसरा सबसे आम कैंसर है। महिलाओं में गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाले इस गंभीर कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.