Skip to content
Tuesday, March 10, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड में करोड़ों की सेंध, बैंक FDR जांच में सामने आया बड़ा वित्तीय घोटाला सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हौसलों के रू-ब-रू’ कार्यक्रम का आयोजन बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला बीएलओ को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित 14 मार्च को एस.ए.एस. नगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कई तरह के मामलों का होगा निपटारा किसानों से अपील: गेहूं की पराली को आग लगाने की बजाय खेतों में ही मिलाएं एडीसी सोनम चौधरी पंजाब विधानसभा में हंगामा प्रश्न शामिल न होने पर बाजवा के आरोप, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी ‘सबका साथ, सबका विकास’ विषय पर वेबिनार को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यटन पर होगी चर्चा खाड़ी में तनाव का असर उड़ानें कम, टिकट 1 लाख तक; हजारों भारतीयों की घर वापसी मुश्किल

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड में करोड़ों की सेंध, बैंक FDR जांच में सामने आया बड़ा वित्तीय घोटाला

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( प्राइम टुडे न्यूज़) चंडीगढ़ से वित्तीय धोखाधड़ी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के विकास कार्यों के लिए रखे गए Chandigarh Smart City Limited (CSCL) के करोड़ों रुपये पर जालसाजों ने सेंध लगा दी। यह मामला उस समय सामने आया जब नगर निगम द्वारा फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट रसीदों (FDRs) की जांच की गई।बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए रखी गई राशि को Municipal Corporation Chandigarh को ट्रांसफर किया जाना था। इसके लिए IDFC FIRST Bank में एक विशेष समर्पित (डेडिकेटेड) खाता खोला गया था, जिसमें स्मार्ट सिटी से जुड़े फंड रखे गए थे।फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान जब बैंक की एफडीआर रसीदों की जांच की गई तो कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पता चला कि स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपये के साथ धोखाधड़ी की गई है। इस खुलासे के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।गौरतलब है कि इससे पहले भी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में करीब 590 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आ चुका है। अब नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.