Skip to content
Thursday, March 12, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
चंडीगढ़ प्रशासन में ‘संवेदनशील’ पदों पर लंबे समय से जमे अधिकारी, संसद में उठा मुद्दा ईरान इजराइल तनाव के बीच हाई लेवल मीटिंग, जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्प संपर्क तरनतारन में ग्रामीणों ने 3 लुटेरों को पकड़ा, ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया; वीडियो वायरल Arvind Kejriwal ने Golden Temple में टेका माथा, बोले अदालत ने सभी आरोप खारिज किए Hardeep Singh Puri का बयान देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित चौंकाने वाला बयान LPG अफवाह फैलाने वालों पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं कुछ लोग ईरान युद्ध के असर से खाद्य तेल महंगा सरसों व रिफाइंड 30 रुपये, पॉम ऑयल 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा न्यूक्लियर इमरजेंसी में काम आने वाली दवा ‘प्रशियन ब्लू’ की खाड़ी देशों में बढ़ी मांग, चंडीगढ़ की कंपनी से 1 करोड़ कैप्सूल की पूछताछ पंजाब विधानसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रस्ताव पास, किसानों के हितों की रक्षा की उठी जोरदार मांग तकनीकी खामी से हरियाणा में राशन वितरण ठप, 1.59 करोड़ लाभार्थी मार्च के राशन से वंचित

चंडीगढ़ प्रशासन में ‘संवेदनशील’ पदों पर लंबे समय से जमे अधिकारी, संसद में उठा मुद्दा

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 12 मार्च 2026 ( प्राइम टुडे न्यूज़) Chandigarh प्रशासन और नगर निगम में लंबे समय से एक ही संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। यह मुद्दा तब सुर्खियों में आया जब चंडीगढ़ से सांसद Manish Tewari ने संसद में इस संबंध में सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। उनके सवाल के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।सांसद ने संसद में पूछा है कि चंडीगढ़ प्रशासन में ऐसे कितने अधिकारी हैं जो तीन साल से अधिक समय से एक ही संवेदनशील पद पर तैनात हैं और वे किन-किन विभागों में कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी जानना चाहा है कि केंद्रीय नियमों के बावजूद इन अधिकारियों का समय पर तबादला क्यों नहीं किया गया।
दरअसल Central Vigilance Commission (CVC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार की संभावना को कम करने के लिए संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारियों का हर तीन साल में रोटेशन या तबादला किया जाना जरूरी होता है।सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन के सतर्कता विभाग ने वर्ष 2025 में कई बार अलग-अलग विभागों को पत्र लिखकर ऐसे अधिकारियों की जानकारी मांगी थी। बताया जा रहा है कि 18 जून, 21 नवंबर और 11 दिसंबर को इस संबंध में पत्र भेजे गए, लेकिन कई विभागों और नगर निगम से समय पर निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके कारण रिपोर्ट समय पर CVC को नहीं भेजी जा सकी।अब जब यह मामला संसद तक पहुंच गया है, तो माना जा रहा है कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम और अन्य बोर्डों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि रिपोर्ट में नियमों की अनदेखी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी संभव है। वहीं संसद में उठे इस मुद्दे के बाद प्रशासन पर पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों का सख्ती से पालन करने का दबाव बढ़ गया है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.