Skip to content
Friday, February 27, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
अवार्ड समारोह में कला साधकों का सम्मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रहे मुख्य अतिथि Greater Mohali Area Development Authority ने घटाई परियोजना लागत, हाईकोर्ट सुनवाई और वित्तीय बोलियों के बीच आज अहम दिन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 7वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी HMT पिंजौर वन में अवैध कटाई का भंडाफोड़, यमुनानगर के 5 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप और औजार बरामद

Chandigarh के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, दो दिन में ब्लास्ट की चेतावनी से हड़कंप

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026( प्राइम टुडे ) चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमाकों की धमकी मिलने से दहशत का माहौल बन गया है। शहर के कम से कम चार स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरे मेल में लिखा गया है कि अगले दो दिनों के भीतर पूरे चंडीगढ़ में सिलसिलेवार बम ब्लास्ट किए जाएंगे। इतना ही नहीं, मेल में पंजाब सेक्रेटरिएट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर संबंधित स्कूलों को खाली करा लिया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड भी जांच में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।चंडीगढ़ में इस तरह की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री Narendra Modi के पंजाब दौरे से पहले कई स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले थे। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालत, होटल ललित, होटल हयात और सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम को भी पूर्व में बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।अब तक की जांच में किसी भी मामले में ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.