Skip to content
Saturday, February 28, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 मारपीट केस में गवाह मुकरा, लॉरेंस बिश्नोई को पहचानने से किया इनकार दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर हुए आईपीएस राजीव रंजना डीआईजी पद संभालेंगे सिद्धू परिवार की तारीफ पर रवनीत बिट्टू का बयान, बोले ‘न कोई बातचीत, न भाजपा की पहल’ मोहाली में पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में एक शूटर गिरफ्तार, भाई भी पनाह देने के आरोप में काबू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने के प्रयास जारी कुलवंत सिंह चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक Shrivastava Infotech Software Solution ने कस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 15+ वर्षों की उत्कृष्टता का जश्न मनाया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष सुरिंदर कल्याण ने सफाई सेवकों के अधिकारों की रक्षा पर दिया जोर जीरकपुर के मिड टाउन बिजनेस पार्क में कॉफी हाउस की किचन से लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला
Breaking News LIVE BREAKING

चंडीगढ़ में गूंजेगी इंजनों की दहाड़, 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ शहर एक बार फिर रफ्तार और रोमांच का साक्षी बनने जा रहा है। 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली का आयोजन 12 से 15 मार्च 2026 तक किया जाएगा। सैंट जान ओल्ड बॉयज ’ एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट इवेंट का औपचारिक शुभारंभ 12 मार्च को दोपहर 3:30 बजे सैंट जॉन हाई स्कूल से किया जाएगा।
करीब चार दशक पुरानी यह रैली देश की सबसे पुरानी मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है। आयोजन पूरी तरह से फ़ेडरेशन ऑफ़ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ़ इंडिया(एफएमएससीई ) के नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगा।सजोबा के अध्यक्ष कुनाल सेखरी ने कहा कि यह रैली अब भारत के मोटरस्पोर्ट कैलेंडर का अहम हिस्सा बन चुकी है और हर वर्ष इसका स्तर और प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। इस बार लगभग 110 प्रतिभागी, जिनमें 25 फोर-व्हीलर और 60 टू-व्हीलर शामिल हैं, तीन दिनों में फैले 12 विशेष स्टेज में हिस्सा लेंगे।नाइट स्टेज की वापसी इस वर्ष नाइट स्टेज की बहुप्रतीक्षित वापसी हो रही है, जो सीमित दृश्यता में ड्राइविंग कौशल और रणनीति की कड़ी परीक्षा लेगी। विजेताओं के लिए ₹2.5 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।नया रूट, नई चुनौती रैली मार्ग चंडीगढ़ से लुधियाना, नवांशहर, होशियारपुर होते हुए पहली बार ऊना तक जाएगा और फिर वापस चंडीगढ़ लौटेगा। नए टेरेन में नदी के पाट, नॉन-कंक्रीट रास्ते, तेज टारमैक और पहाड़ी सेक्शन शामिल होंगे।प्रतियोगियों की स्क्रीनिंग 12 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 15 मार्च को शाम 5 बजे रैली का समापन होगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में शाम 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा।सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर मेडिकल टीमें, एंबुलेंस और फर्स्ट इंटरवेंशन व्हीकल (FIV) तैनात रहेंगे।तीन दिनों तक चलने वाली यह रैली एक बार फिर साबित करेगी कि चंडीगढ़ देश के मोटरस्पोर्ट मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.