Skip to content
Monday, March 9, 2026 | LIVE TV
LIVE TV
BREAKING
पंजाब विधानसभा में हंगामा प्रश्न शामिल न होने पर बाजवा के आरोप, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट पंजाब में बढ़ने लगी गर्मी, पारा सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी ‘सबका साथ, सबका विकास’ विषय पर वेबिनार को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यटन पर होगी चर्चा खाड़ी में तनाव का असर उड़ानें कम, टिकट 1 लाख तक; हजारों भारतीयों की घर वापसी मुश्किल टी20 विश्व कप 2026 जीत पर धोनी का खास संदेश, ‘कोच साहब’ गौतम गंभीर और टीम इंडिया को दी बधाई नशीले पदार्थ तस्करी मामले में नाइजीरियन नागरिक को झटका, चंडीगढ़ स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000-₹1500, ‘मुख्यमंत्री मावा-धियां सरकार योजना’ की घोषणा चंडीगढ़ में 22 गांवों के किसानों का प्रदर्शन आज, लाल डोरा खत्म कर लैंड पूलिंग नीति लागू करने की मांग पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिना इंश्योरेंस दौड़ रहे लाखों वाहन, हाईकोर्ट में याचिका IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध घोटाले का खुलासा

चंडीगढ़ में 22 गांवों के किसानों का प्रदर्शन आज, लाल डोरा खत्म कर लैंड पूलिंग नीति लागू करने की मांग

vishal kumar
1 min read
Listen to News
Click play to hear this story

चंडीगढ़ 9 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ से जुड़े 22 गांवों के किसान आज अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। किसान सारंगपुर-मुल्लांपुर रोड पर शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होकर सरकार और प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखेंगे। किसानों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित नहीं किया जाएगा और सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी।यह प्रदर्शन पेंडू विकास मंच के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। मंच के अनुसार इस आंदोलन में चंडीगढ़ के 22 गांवों के करीब 500 से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है। किसान लगभग तीन से चार घंटे तक प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान गांवों से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करेंगे।
किसानों की प्रमुख मांगों में लाल डोरा व्यवस्था खत्म कर लैंड पूलिंग नीति लागू करना शामिल है। उनका कहना है कि नगर निगम में वार्डों का निर्धारण इस तरह किया जाए कि गांवों को गांवों के साथ और कॉलोनियों को कॉलोनियों के साथ ही जोड़ा जाए। किसानों का आरोप है कि वर्तमान व्यवस्था में गांवों को कॉलोनियों के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सही तरीके से उठाया नहीं जा पा रहा।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Stories

Stay Informed. Subscribe Now.

Get breaking news and top stories delivered straight to your inbox. No spam, unsubscribe anytime.