चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में होली के मौके पर मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 मार्च तक शहर और आसपास के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वर्तमान में तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक बना हुआ है। रूपनगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में हवाओं की रफ्तार 41 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई।आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 9 मार्च तक पंजाब में मौसम सूखा रहने की संभावना है और फिलहाल किसी प्रकार की बारिश या चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।जिला स्तरीय पूर्वानुमान में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली समेत सभी जिलों में शुष्क मौसम की संभावना जताई गई है। 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका पंजाब पर सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है।
होली पर चंडीगढ़ में सूखा मौसम, 5 मार्च तक 30 किमी घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Listen to News
Click play to hear this story
